वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
बिधाननगर साउथ और ईस्ट थानों की संयुक्त टीम तुरंत प्रबीर बैरागी के आवास पर पहुंची, जहां से बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया
कोलकाता। सेक्टर 5 मेट्रो स्टेशन के पास खड़े एक मजदूर की देढ़ वर्षीय पुत्री के अपहरण के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई कर बच्ची को सकुशल बचाया और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची को बचा लिया गया हैं। दरअसल नयापट्टी निवासी कार्तिक बाग सुबह 9 बजे के करीब इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह सेक्टर-5 मेट्रो स्टेशन के पास सड़क किनारे मजदूरी कर रहा था, जबकि उसकी छोटी पुत्री वहीं स्टेशन के सामने बैठी थी। करीब 10.15 बजे बच्ची को न मिलने पर उसने तुरंत बिधाननगर ईस्ट और इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स थानों की पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक शख्स को बच्ची को उठाकर ले जाते देखा गया। फुटेज में दिख रहे संदिग्ध की पहचान कंप्यूटर डेटाबेस मिलान से प्रबीर बैरागी (25) के रूप में की गई। प्रबीर फिलहाल बिधाननगर साउथ थाना क्षेत्र के सुकांतनगर कोयलगली में रहता था।
बिधाननगर साउथ और ईस्ट थानों की संयुक्त टीम तुरंत प्रबीर बैरागी के आवास पर पहुंची, जहां से बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। उस समय प्रबीर घर पर नहीं था, लेकिन बाद में उसे भी पकड़ लिया गया।